×

छीनीगोठ मैं हुड्डी नदी उफान में आने से लोगों का हुआ नुकसान।

छीनीगोठ मैं हुड्डी नदी उफान में आने से लोगों का हुआ नुकसान।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

चंपावत : टनकपुर के छीनीगोठ गांव के धनियांबाड़ा तोक में मंगलवार की रात आई बाढ़ से व्यापक पैमाने पर भू कटाव हुआ है। जिसके कारण अनुसूचित जाति के 15 परिवारों के उपजाऊ खेत कट गए। कुछ लोगों की गोशाला को भी नुकसान हुआ है। लगातार हो रहे भू कटाव से आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात हुई मूसलधार वर्षा से हुड्ड़ी नदी का पानी धनियांबाड़ा गांव में घुस गया। जिससे भू कटाव होने के कारण फकीर राम एवं कल्याण राम की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि 15 अन्य परिवारों की उपजाऊ जमीन कट गई। पीडि़त होशियार राम, महक राम, भवानी देवी, केशव राम, रामी राम, दयाल राम, राजू राम, मोहन राम, सूरज राम, अर्जुन राम, दीवान राम, अनिल कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार, बसंती देवी आदि ने बताया कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी ग्रामीणों को भूमि को  नदी के कटाव से नहीं बचाया जा रहा है। बरसात के समय नदी के उफान में आने से इस तोक में बाढ़ आ जाती है, जिससे तेजी से भू कटाव हो रहा है। बुधवार को पीडि़त टनकपुर तहसील कार्यालय और सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए हुड्डी नदी के किनारे एक किलोमीटर की पक्की दीवार बनाने की मांग की ताकि नदी के पानी को गांव में आने से रोका जा सके।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चंपावत: एनएच में चल्थी के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से तेंदुए की मौत।

Next post

पत्रकार प्रेस परिषद रुद्रपुर के सदस्य पत्रकार दीपक शर्मा के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न करने के कारण रुद्रपुर कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी को तत्काल हटाए जाने बाबत एसडीएम खटीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संबोधित सौंपा ज्ञापन ।