होली रंग महोत्सव में लोकतंत्र की मजबूती को ली गयी शपथ ।





*मेरो पहाड़*
लोहाघाट ( चम्पावत) होली रंग महोत्सव के भीड़ भरे समारोह में भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए दर्शक संकल्प लेना नही भूले । स्वीप कार्यक्रम की आइकॉन एवं बहुत कम उम्र में तिलु रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित शाम्भवी मुरारी ने सभी को समवेत रूप से शपथ दिलाई । इससे पूर्व स्वीप के नोडल अधिकारी जीवन कलौनी ने लोगो को लोकतंत्र की मजबूती के लिए 19 अप्रैल को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर शतप्रतिशत मतदान करने के लिए लोगो को प्रेरित किया ।इस अवसर पर सीडीओ संजय कुमार ने लोगों को होली पर्व की बधाई देते हुए मतदान के प्रति अपना लोकतांत्रिक धर्म निभाने के लिए जागरूक किया । महोत्सव आयोजन समिति की ओर से सीडीओ सहित सभी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया ।







