×

चंपावत: लोहाघाट जेल से कैदी फरार तालाश मे जुटी पुलिस नगर मे डर का माहौल!

चंपावत: लोहाघाट जेल से कैदी फरार तालाश मे जुटी पुलिस नगर मे डर का माहौल!

 

*मेरो पहाड़*

दिनांक 27.08.2024 को चल्थी क्षेत्र से अभियुक्त शंकर लाल चौधरी पुत्र विपत लाल चौधरी, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना सिसैया, नगर पालिका बेटकोट, महेंद्र नगर, जिला कंचनपुर नेपाल, उम्र 32 वर्ष द्वारा एक महिला के साथ बलात्कार करने के सम्बन्ध में न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को न्यायीक हिरासत में न्यायीक बन्दीगृह लोहाघाट भेजा गया था, जो कि आज दिनांक 12.09.2024 की सुबह बन्दीगृह की ऊंची ऊंची दीवारों को फादकर भाग गया है बंदी के भागने का पता चलते ही बंदीगृह में हड़कंप मच गया बंदी ग्रह प्रभारी के द्वारा अधिकारियों को बंदी के भागने की सूचना दी गई पुलिस के मुताबिक़ अभियुक्त द्वारा हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग का निकर पहना है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उक्त अभियुक्त किसी भी व्यक्ति को दिखायी देता है या उक्त के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो उसकी सूचना थानाध्यक्ष लोहाघाट के मो0 न0-9411112915 पुलिस कन्ट्रोल रूम -112, 9411112984, 05965230607 पर दे। वही कैदी के भागने से पुलिस विभाग में हरकंप मचा हुआ है पुलिस के आला अधिकारी न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं वही बंदी के भागने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर बंदी कैसे भागा यह जांच के बाद पता चलेगा वह इस घटना से लोहाघाट में सनसनी फैल गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा में प्रथम बार सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स कबड्डी 2024 में 4 दिवसीय प्रतियोगिता की तैयारी।

Next post

सजग प्रहरी अपनी जान जोखिम में डाल यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा उठा रही चम्पावत पुलिस । आप भी देखिए वीडियो और विचार किजिये ।