×

टनकपुर महाविद्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन ।

टनकपुर महाविद्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन ।

खबरे शेयर करे :

 

मेरो पहाड़

टनकपुर – राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन दिया । परिषद की छात्र नेता हिमांशी के नेतृत्व में छात्रों ने विद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने , विद्याली परिसर में साफ सफाई की उचित व्यवस्था करने , छात्र छात्राओं के भविष्य को देखते हुए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित करने सहित विभिन मांगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौपा । साथ ही इस पर त्वरित अमल करने का निवेदन किया । प्राचार्य द्वारा इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री राजेन्द्र सिंह, सह मंत्री सनी यादव, नगर उपाध्यक्ष हर्षित शर्मा निवेश तिवारी, कोमल राय, आस्था गुप्ता, नेहा सान्याल रिया आदि लोग मौजूद रहे ।


खबरे शेयर करे :