सेवा संकल्प फाउंडेशन धारणीने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस पर किये विविध कार्यक्रम अस्पतालो में फल वितरण व रक्तदान कर लिया सेवा का संकल्प।




*मेरो पहाड़ा*
प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन धारणी द्वारा पूरे प्रदेश में विविध सामाजिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में नशे के विरुद्ध मैराथन दौड़ तथा रक्तदान शिविर मुख्य आकर्षण रहे।
इसी क्रम में जनपद चंपावत में भी टनकपुर एवं चंपावत—दो स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
टनकपुर में उप जिला चिकित्सालय परिसर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
चंपावत के जिला चिकित्सालय में भी बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर तत्पर रहने हेतु पंजीकरण कराया।
युवाओं की इस भागीदारी से यह सिद्ध हुआ कि जनपद के युवा समाजहित एवं मानव सेवा के कार्यों में सदैव आगे रहते हैं।
सेवा संकल्प फाउंडेशन की संरक्षिका श्रीमती गीता धामी जी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था समय-समय पर वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा एवं हितकारी गतिविधियों को बढ़ावा देती रही है। इस वर्ष भी मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर अनेक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता एवं समाज कल्याण है।
🌿 रक्तदान, वृक्षारोपण और नशा मुक्ति जैसे प्रयासों से फाउंडेशन ने यह संदेश दिया है कि “समाज तभी आगे बढ़ेगा जब सेवा का संकल्प सबका साझा लक्ष्य बने।”






