×

श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली का लड़ी धुरा मन्दिर पहुँचने में हुआ भव्य स्वागत।

श्री विश्वनाथ जगदीश शिला डोली का लड़ी धुरा मन्दिर पहुँचने में हुआ भव्य स्वागत।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*
श्री विश्व नाथ जगदीश शिला डोली के लड़ी धुरा मन्दिर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर लड़ी धुरा मन्दिर समिति व स्थानीय लोगों द्वारा नगाड़ों की नोबत बजाकर व कुमाउँनी परिधान में महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ मंगल गीतों का गायन किया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा मंदिर में गढ़वाल से डोली के साथ आए हुए सभी अतिथियों का मंदिर परिसर में स्वागत किया तदोपरांत डोली लेकर आए प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी द्वारा डोली के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन ग्राम सभा पम्दा के वायु सेवा से सेवानिवृत्ति स्कूटर्न लीडर मोहन चंद्र शर्मा द्वारा किया गया । इस मौके में उमेश्वर सिंह अधिकारी, नवल किशोर जोशी,जगदीश सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी,शिवराज सिंह अधिकारी, रितेश वर्मा, हिमांशु जोशी, धर्मानंद जोशी, नमन जोशी, योगेश जोशी, कौस्तुभ अधिकारी, भावेश जोशी, मंजू अधिकारी, कुसुम जोशी, देवकी देवी, जानकी जोशी, कंचन जोशी, वेनी देवी, तुलसी जोशी, भागीरथी जोशी मौजूद रहे


खबरे शेयर करे :