भाजपा की जीत का मनाया जशन कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष भी रहे मौजूद।





*मेरो पहाड़*
चंपावत – चंपावत जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोडवेज स्टेशन से लेकर मोटर स्टेशन तक विजय जुलुस निकाला।
मंगलवार को भाजपा प्रत्यासी अजय टम्टा की जीत के बाद चंपावत में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में जीत का परचम लहराया है। कहा कि देश में तीसरी बार भी मोदी की सरकार बनने जा रही है।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद सामंत ने कहा कि तीसरी बार भी मोदी की सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं में जोश है। और भाजपा की जीत ही नारी शक्ति की जीत है। कहा कि आने वाले समय में भी हर वर्ग की ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा।






