×

चुरू रेलवे स्टेशन में मृत अवस्था मे मिले सैनिक प्रदीप का सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक श्मशान घाट गुप्तेश्वर में हुआ अंतिम संस्कार ।

चुरू रेलवे स्टेशन में मृत अवस्था मे मिले सैनिक प्रदीप का सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक श्मशान घाट गुप्तेश्वर में हुआ अंतिम संस्कार ।

खबरे शेयर करे :

  1. *मेरो पहाड़*
  2. लोहाघाट। ट्रेन हादसे में मृतक आर्टलरी रेजीमेंट में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा का पार्थिव शरीर उनके पैत्रक गांव तपनीपाल पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान और नम आंखों से सैनिक को अंतिम विदाई दी।खेतीखान तपनीपाल निवासी आर्टलरी रेजीमेंट बाड़मेर राजस्थान में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा शुक्रवार को छुट्टी लेकर घर आ रहा था। रास्ते में चलती ट्रेन से पैर फिसलने से सैनिक की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रदीप का पार्थिव शरीर उसके गांव तपनीपाल पहुंचा।उनके पैतृक शमशान धाट गुप्तेश्वर में सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। जहां पिथौरागढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। सैनिक के चाचा केशव बोहरा ने चिता को मुखाग्नि दी। प्रदीप के निधन के बाद पिता प्रताप सिंह, माता आनंदी देवी, पत्नी मीना देवी, पुत्र दीपांशु व गोलू व भाई अभिषेक अपनी सुधबुध खोए हुए हैं। अंतिम संस्कार में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, सतीश पांडेय, ग्राम प्रधान भरत बोहरा, बबलू देऊ आदि कई लोग मौजूद रहे।

खबरे शेयर करे :