दयानन्द इंटर कालेज में मनाया गया 43वा वार्षिकोत्सव।





*मेरो पहाड़*

- टनकपुर – दयानन्द इण्टर कॉलेज, टनकपुर का 43 वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गतवर्षो की भांति इस वर्ष भीचैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा व रोहिताश अग्रवाल जी , रूप सिंह राजपूत जी, नवल किशोर तिवारी जी,जे ० बी ० सिंह जी, विमला यादव जी, गोपाल सती जी, अरविंद आर्य जी, कुसुम लता जी, सामश्रवा आर्य जी विशिष्ट अथितित्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश की विभिन्न संस्कृति को कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा सभी नागरिको को अनेकता में एकता का संदेश दिया इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथिगण ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गोपाल सती जी द्वारा विद्यालय के संस्थापक आचार्य रामदेव आर्य जी पर स्व रचित कविता प्रस्तुत की। स्वराज्य पुरोहित भ्राता जी, वैदिक धर्म कर्मवाहक कविता के माध्यम से संस्थापक महोदय जी की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि सामश्रवा आर्य द्वारा नशा मुक्ति का संदेश दिया गया ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माहेश्वरी पाण्डेय जी द्वारा एक वर्ष में विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों को सभी को अवगत कराया तथा विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की किया गया विद्यालय के इस कार्यक्रम में प्राथमिक प्रधानाचार्या साक्षी आर्य, कोषाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कृपा आर्य, तथा समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं दुर्गा, नीमा, ज्योति, काजोल, पूजा, नीरू, दीपा, नीलम, प्रियंका, नेहा, योगिता, संदीप, सुरजीत, मुकेश तथा समस्त छात्र छात्राये, अभिभावक उपस्थित रहे। इससे पूर्व 7 व 8 अप्रैल को सामवेद परायण यज्ञ का आयोजन किया गया ।







