×

टनकपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई दो लुटेरे अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

टनकपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई दो लुटेरे अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

*मेरो पहाड़*

26 फरवरी को जनपद चम्पावत के टनकपुर निवासी सर्वेश कश्यप पुत्र राम पाल कश्यप द्वारा टनकपुर कोतवाली में सूचना दी गयी दो अज्ञात अभियुक्तो द्वारा उससे 500/रू0 नगद तथा एक ओपो मोबाईल फोन डरा धमका कर लूट लिया गया। सूचना पर थाना टनकपुर ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309 (4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर मामले की छांव में शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा आज 27 फरवरी को टनकपुर के रेलवे पटरी मनिहार गोठ के पास से लूट के दोनो आरोपियों मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद खलील, निवासी मनिहारगोठ, रिजवान उर्फ आका पुत्र रफीक, निवासी मनिहारगोठ टनकपुर को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317 (2) BNS की वृद्धि की गई है। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर पूरन सिंह तोमर थाना टनकपुर, हे0का0 91 कमल कुमार, हे0का0 विनोद यादव, का0 नासिर शामिल रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीतकालीन यात्रा पर 27 फरवरी को उत्तराखंड आने के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव के आसार हैं। अब वह 27 के बजाय 26 फरवरी यानी कि‍ महाश‍िवरात्र‍ि पर उत्तराखंड आ सकते हैं।

Next post

हल्द्वानी। पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने संगठन का विस्तार करते हुए देहरादून जिला अध्यक्ष ‌ वीरेंद्र सिंह, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, काशीपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना को नियुक्ति किया है । तीनों नियुक्त अध्यक्ष को कहा गया है शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन करें।