टनकपुर व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने नगर में अनियंत्रित गति से बाइकरों स्टन्टमैनो के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को भेजा ज्ञापन ।




मेरो पहाड़
टनकपुर व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में अनियंत्रित गति से चल रहे बाइकरों, स्टेंटमैनो खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक चम्पावत को ज्ञापन भेजा । थाना कोतवाली के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि आये दिन शहर में बाइक सवार बिना साइलेंसर की बाइको को तेज गति से बाजारों में दौड़ा रहे है । जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की सम्भावनाए बन रही है साथ ही बिना साइलेंसर की गाड़ी की आवाज से ध्वनि प्रदूषण हो रहा है । उन्होंने इसप्रकार के स्टेंटबाजो पर अंकुश लगाने की मांग की है ।







