×

लोहाघाट में 12वीं होली रंग महोत्सव की धूम विभिन्न स्थानों से आए होल्यार दलों ने दी आकर्षित प्रस्तुति।

लोहाघाट में 12वीं होली रंग महोत्सव की धूम विभिन्न स्थानों से आए होल्यार दलों ने दी आकर्षित प्रस्तुति।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

लोहाघाट (चम्पावत) लोहाघाट में चल रही 12वीं होली रंग महोत्सव के तहत विभिन्न स्थानों से आये होल्यार दलों द्वारा आकर्षक खड़ी होली की प्रस्तुति कर सबको मंत्र मुक्त कर दिया । श्री राम सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में आयोजित इस होली रंग महोत्सव में विभिन्न स्थानों से आए पुरुष व महिला होल्यार टीमों द्वारा खड़ी होली का गायन किया गया । रंग महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि इस होली रंग महोत्सव का आयोजन 2013 से अनवरत चल रहा है जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आई होली टीमों द्वारा प्रतिभाग कर खड़ी होने का गायन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रंग महोत्सव का उद्देश्य बुजुर्गों द्वारा बनाई गई परम्पराओ को जीवंत रखने व लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देना है । उन्होंने बताया कि इस होली महोत्सव मे आठ टीमें में प्रतिभाग कर रही है।


खबरे शेयर करे :