ठंड में सहारा बने अलाव, प्रशासन ने की त्वरित व्यवस्था।



*मेरो पहाड़*
शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर में गर्म कपड़ों, रैन बसेरों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।







जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों ने चम्पावत, टनकपुर, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की।
अलाव जलते ही लोगों, खासकर सुबह-शाम बाजार आने-जाने वाले राहगीरों व व्यापारियों को ठंड से बड़ी राहत मिली।
शीतलहर के दौरान जनसुविधा सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सतत् निगरानी रखने तथा समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।


