मुख्य विकास अधिकारी ने टनकपुर के ग्राम सभा छीनी गोठ का किया दौरा । ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यो का लिया जायजा ।




*मेरो पहाड़*
मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती ने आज जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया । इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विगत दिनों गाँव मे आयी आपदा से हुए नुकसान के बारे में चर्चा की व अपनी समस्याएं रखी । डॉ खाती ने टनकपुर के छीनिगोठ पहुँच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी । इस दौरान ग्रामीणों द्वारा हुद्दी नदी से जलभराव से हुए नुकसान , गाँव मे जंगली जानवरों से बचाव के लिए सोलर फेंसिंग लगाने , सड़क किनारे सोलर लाइट लगाने , प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से वंचित लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने , सहित विभिन्न समस्याए रखी । इस दौरान , ग्रामप्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रो में विकास परख योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी से मांग की । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को गाँव के विकास योजनाओं के किर्यान्वयन का भरोसा दिलाया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, टनकपुर मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर,ग्राम पंचायत सदस्य सुनील नरीयाल, राजन जोशी, बलवंत सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, राजू मुरारी, पवन पंत, अन्य लोग मौजूद रहे।






