×

चम्पावत से हल्द्वानी की हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल 40 दिन रहेगी बन्द । हैरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने जारी सन्देश के माध्यम लोगों को दी जानकारी ।

चम्पावत से हल्द्वानी की हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल 40 दिन रहेगी बन्द । हैरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने जारी सन्देश के माध्यम लोगों को दी जानकारी ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – चंपावत जिले की हवाई सेवा फिलहाल 40 दिनों के लिए बन्द हो गई है मुख्यमंत्री के प्रयास के बाद 22 फरवरी से 7 सीटर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई थी जो चंपावत सहित पिथौरागढ़ , मुनस्यारी के लिए दो-दो चक्कर लगा रहा था । लेकिन तकनीकी कारण से इसे 10 मई से 20 जून तक लगभग 40 दिन बंद कर दिया गया है । यह जानकारी हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रोहित माथुर ने जारी संदेश के माध्यम से लोगों को अवगत कराया ।गौरतलब है कि 22 फरवरी से हल्द्वानी से चंपावत ,हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए यह हेलीकॉप्टर सेवा दिन में दो-दो फेरे लगाता था । जिससे यात्रियों को काफी सुविधा हुआ करती थी ।

खबरे शेयर करे :