×

जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने बुडम सड़क दुर्घटना की मृतक कविता व अनिता के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना ।

जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने बुडम सड़क दुर्घटना की मृतक कविता व अनिता के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने बुधवार को सूखीढांग- डांडा- मीनार सड़क पर पानी के टैंकर की चपेट में मृत हुई दो स्कूली छात्राओं के घर बुडम पहुँचकर परिजनों को सान्त्वना दी । बुधवार को टनकपुर- चंपावत हाईवे से लगे सुखीढंग से 8 किलोमीटर दूर राजकीय हाई स्कूल तालियांबाज में पढ़ने वाली कविता व अनीता बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटते समय टैंकर में सवार हो गई। बुडम गांव पहुंचने से पहले चालक के अचानक ब्रेक लगाने के दौरान ट्रैक्टर व टैंकर के बीच बैठी कविता पुत्री हरीश सिंह व अनीता पुत्री कुशाल सिंह छिटककर नीचे गिर गई। जिससे दोनों की मृत्यु हो गई थी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

मुख्यमंत्री के फरमान के बाद बाल मुंडन की दरों में 81 रुपये की कटौती । जिलापंचायत ने जारी की लिस्ट।

Next post

चम्पावत से हल्द्वानी की हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल 40 दिन रहेगी बन्द । हैरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने जारी सन्देश के माध्यम लोगों को दी जानकारी ।