पूर्णागिरि धाम क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित एक जंगल में बड़ी संख्या में कुकाट पेड़ काटे जाने का मामला वन विभाग के संज्ञान में आया है अब वन विभाग भी जांच की बात कर रहा है।





*मेरो पहाड़*
चंपावत/टनकपुर-जौलजीबी रोड पर गौजीगाड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में कतिपय अराजक तत्वों ने पेड़ काट डाले। ये पेड़ कब काटे गए, इसका पता नहीं चल सका है। दो दिन पूर्व पूर्णागिरि क्षेत्र के कुछ लोग किसी धार्मिक कार्य के लिए गौजीगाड़ से लगे क्षेत्र में गए, तो वहां पेड़ कटे देख भौचक्के रह गए। इन ग्रामीणों ने बताया कि कुकाट रूनी, रीठा, सिमल आदि प्रजाति के अधिक पेड़ काटे जाने की संभावना बताई जा रही है। ये क्षेत्र चंपावत वन प्रभाग के बूम के अंतर्गत आता है। प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के लिए विभागीय टीम गठित की जा रही है। अवैध रूप से पेड़ काटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।






