×

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक।

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर में नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। टनकपुर एवम बनबसा क्षेत्र में वन सीमा से लगी हुई ग्रामसभाओं के जन प्रतिनिधियों द्वारा वर्षाकाल में आवश्यक स्थानों पर आर0बी0एम0 भरान करने एवम जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु सोलर फेंसिंग, सोलर लाइट लगवाने और जनमानस के लिए खतरा बने हुए वृक्षों के कटान संबंधी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया । जिस पर नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को मानसून सत्र से पहले आवश्यक स्थानों पर आर0बी0एम0 भरान करने और जन मानस के लिए खतरा बने हुए वृक्षों का अविलंब छपान कर कटान किए जाने की कार्यवाही एवम वन्य जीवों से ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सोलर लाइट/ सोलर फेंसिंग लगवाने हेतु तत्काल कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए । क्षेत्र में तेंदुआ और गुलदार के हमले वाले क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए और वन सीमा से लगे ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश गए।
उक्त बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार , प्रदेश महामंत्री भाजपा हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष टनकपुर तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष बनबसा कमलेश भट्ट, कैंप कार्यालय टीम, उप प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी तराई पूर्वी संचिता वर्मा, उप प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी ममता चन्द ,वन क्षेत्राधिकारी रेंज खटीमा, वन क्षेत्राधिकारी शारदा रेंज, वन क्षेत्राधिकारी बूम रेंज एवम टनकपुर बनबसा क्षेत्र के वन सीमा से लगे ग्रामसभाओं के ग्राम समस्त प्रधान उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :