×

कल चंपावत सहित पूरे देश में दारू की दुकान बंद रहेगी।

कल चंपावत सहित पूरे देश में दारू की दुकान बंद रहेगी।

*मेरो पहाड़*
चंपावत। शराब के शौकीनों को 4 जून को शराब नहीं मिलेगी। लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते चंपावत सहित पूरे उत्तराखंड में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

सात चरणों में चले लोकसभा चुनाव की 4 जून को मतगणना होगी। वोटों की गिनती की वजह से मंगलवार को दारू की दुकानें नहीं खुलेंगी। डीएम नवनीत पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। चंपावत के जिला आबकारी अधिकारी गौरव जोशी का कहना है कि चंपावत जिले में शराब की सभी 15 दुकानों के अलावा सभी उप दुकानों को बंद कराई जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित अनुज्ञापी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

देवीधुरा रेंज के अंतर्गत वनों की सुरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान ।  

Next post

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक।