दूषित व लाल पानी की समस्या से मिलने लगा है छुटकारा ।जल संस्थान ने जिले के दोनों विधानसभाओं के आठ हैंडपम्पों में लगाये आयरन रिमूवल यूनिट ।





*मेरो पहाड़*
चम्पावत – गर्मी बढ़ने के साथ ही दूषित व लाल पानी की समस्या से निजाद दिलाने के लिए जल संस्थान ने जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रो में चार-चार हैंड पंपों में आयरन रिमूवल यूनिट लगाने का कार्य किया जा रहा है। लगभग 90 हजार की लागत से निर्मित नई तकनिक की इस किट लगने के बाद लोगों को शुद्ध पानी मिलने लगा है। देहरादून से आए तकनीशियन अर्जुन सिंह ने बताया कि इस नई तकनीक में फिल्टर के भीतर रोड़ी, रेता, कोयला भरा हुआ है। जो प्रैशर के साथ आने वाले दूषित पानी को इस फिल्टर के माध्यम शुद्ध पानी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष आयरन रिमूवल यूनिट की सफाई की जाएगी, ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्रथम चरण में लोहाघाट विधानसभा के सुंई, पिल्खी, खेतीखान, देवीधुरा सहित जिले के आठ स्थानों के हैंड पंपों में आयरन रिमूवल यूनिट लगाई जा रही है। हैंड पंपों में आयरन रिमूवल यूनिट लगने के बाद लोगों को लाल पानी के बजाय शुद्ध पानी मिल सकेगा। इसके साथ ही जिले के अन्य स्थानों पर भी जहाँ दूषित पानी की समस्या आ रही है इस यूनिट को लगाया जाएगा ।






