मुख्यमंत्री के फरमान के बाद बाल मुंडन की दरों में 81 रुपये की कटौती । जिलापंचायत ने जारी की लिस्ट।



* मेरो पहाड़*


टनकपुर (चम्पावत ) – उत्तर भारत का प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालु अब बाल मुंडन मात्र 251 रुपये में ही करा सकते है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फरमान के बाद जिलापंचायत ने बाल मुंडन की दरों में 81 रुपये की कटौती की है । 26 मार्च से 15 जून तक संचालित इस मेले में पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं से बाल मुंडन के लिए 332 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया था। जिसने जिला पंचायत को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की आय होनी थी। लेकिन बाल मुंडन की दरें अधिक होने पर तमाम लोगो ने नाराजगी जाहिर कर इसे कम करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया था । जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 अप्रैल को बनबसा में मां पूर्णागिरि धाम मेले की समीक्षा बैठक के दौरान इसे कम करने के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के बाद अब नई दरों की लिस्ट जारी कर दी जिसमे बाल मुंडन की दर 332 रुपए के बजाय अब 251 रुपए कर दी गई है। उन्होंने बताया दर कम होने से जिला पंचायत को लगभग 33 लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना है । जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा पत्राचार करने की बात कही गयी है । साथ ही उन्होंने बताया कि भविष्य में यह दरे ओर कम की जा सकती है । वही बाल मुंडन की दरें कम होने से मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सहित श्रद्धालुओं ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया ।












