×

शारदा रेंज की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, भारी मात्रा में बहुमूल्य चीड़ प्रजाति के गिल्टा, फर्राटा, गुलिया चिप्स व अन्य अवैध सामग्री बरामद।

शारदा रेंज की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, भारी मात्रा में बहुमूल्य चीड़ प्रजाति के गिल्टा, फर्राटा, गुलिया चिप्स व अन्य अवैध सामग्री बरामद।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

शारदा रेंज अंतर्गत वन विभाग ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी शारदा उप प्रभाग के निर्देशन में शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी श्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीमों ने जगह-जगह छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान टनकपुर स्थित शारदा घाट, जो भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आता है, से भारी मात्रा में बहुमूल्य चीड़ प्रजाति के गिल्टा, फर्राटा, गुलिया चिप्स व अन्य अवैध सामग्री बरामद की गई। बरामद माल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वन विभाग ने इस अभियान के बाद सभी टीमों को अलर्ट मोड़ पर रखा है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी श्री सुनील शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब्त माल के श्रोत एवं स्टॉक की पड़ताल हेतु लगातार छापेमारी जारी है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

*ऑपरेशन सिंदूर में अद्म्य साहस कार्य कुशलता के लिए खेतीखान चम्पावत निवासी स्क्वाड्रन लीडर संजय कलखुडिया को राष्ट्पति पुरुस्कार से किया गया सम्मानित* ।

Next post

*प्रादेशिक विकास सेवा संगठन उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारणी का गठन। भरत चन्द्र भट्ट बने प्रदेश अध्यक्ष*