×

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में तिरंगा रैलियों का आयोजन । बूम वन रेंज में वन विभाग द्वारा निकाली तिरंगा रैली ।गाँवो में बांटे झंडे ।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में तिरंगा रैलियों का आयोजन । बूम वन रेंज में वन विभाग द्वारा निकाली तिरंगा रैली ।गाँवो में बांटे झंडे ।

खबरे शेयर करे :

 

मेरो पहाड़


78 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरँगा अभियान के तहत चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में तिरँगा रैली निकाली गई व लोगो को जागरूक किया जा रहा है । बूम वन रेंज में वन विभाग द्वारा सुखीढांग क्षेत्र में स्कूली छात्र छात्राओं, स्थानीय लोगो के साथ तिरँगा रैली निकाली व लोगो को झंडे वितरित किये । साथ ही लोगो मे देशभक्ति के प्रति जागरूक किया । वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सुखिढांग श्याल, जोल होते हुए तिरँगा रैली निकाली गई । इस अवसरपर वन क्षेत्र अधिकारी गुलजार हुसैन, रविंद्र लाल उप वन क्षेत्र अधिकारी, पुष्कर दत्त भट्ट उप वन क्षेत्र अधिकारी, गिरीश चंद्र जोशी वन दरोगा, भारत सिंह नेगी वन दरोगा, रेवाधर जोशी वन दरोगा, विपिन चंद्र आर्य बीट अधिकारी, लालमणी जोशी बीट अधिकारी, माहेन राम बीट अधिकारी,सी0पी0 सिंह प्रधानाचार्य, के0डी0 भट्ट शिक्षक, भीम सिंह राणा शिक्षक, दीपा जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्य धूरा, एवं अन्य स्टाफ छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत टनकपुर में जिलास्तरीय ट्रायल का आयोजन । चयनित 200 खिलाड़ियों को मिलेगी 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि।

Next post

खटीमा के सुरई रेंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वन विभाग ने देशभक्ति गीतों के साथ निकाली तिरंगा रैली।