×

लड़ी धुरा मन्दिर पुनर्निर्माण के लिए आनन्द अधिकारी ने दिखाया सामर्थ्यवानता का परिचय । निजी खर्च से दिया मन्दिर को 1 लाख की आर्थिक सहायता राशि ।

लड़ी धुरा मन्दिर पुनर्निर्माण के लिए आनन्द अधिकारी ने दिखाया सामर्थ्यवानता का परिचय । निजी खर्च से दिया मन्दिर को 1 लाख की आर्थिक सहायता राशि ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

बाराकोट (चम्पावत) – कहावत है पूत के पाँव पालने में दिख जाते है ।इसी को चिरतार्थ किया है आनन्द सिंह अधिकारी ने ।पिता दलीप सिंह के कारोबार को बढ़ाने के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आकर काम कर रहे युवा आनन्द ने फिर एक मिसाल पेश करते लड़ी धुरा मन्दिर पुनर्निर्माण के लिए अपने निजी खर्च से 1लाख रुपये की धन राशि मन्दिर कमेटी को प्रदान की । लड़ी धुरा मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष नागेन्द्र जोशी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर एवं हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व में राजनीतिक जीवन में प्रवेश करते हुए अपने वचन को निभाते हुए लड़ीधूरा मंदिर पुनर्निर्माण कार्य हेतु मां भगवती के चरणों में ₹100000.00 (एक लाख रु0 मात्र) की धनराशि अर्पित की है। उन्होंने बताया कि यह धनराशि कमेटी तक अधिकारी जी ने श्री दिनेश सिंह बिष्ट जी (दान भाई) के माध्यम से भिजवाई है। मन्दिर कमेटी व स्थानीय लोगो द्वारा आनन्द अधिकारी को साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल जीवन की कामना की है।


खबरे शेयर करे :