*मेरो पहाड़*

 

 

  टनकपुर नगर पालिका द्वारा नगर के खोखा फड़ एवं व्यवसायियों द्वारा अवैध रूप से एवं मानकों का पालन नहीं करके सड़क पर अतिक्रमण किए जाने के संबंध में नगर पालिका द्वारा रोडवेज में सुलभ शौचालय द्वारा नालियों में गंदगी बहने पर, मछली गली में, मुख्य बाजार में पॉलीथिन प्रयोग पर, सब्जी मंडी में पॉलीथीन का उपयोग करने पर कुल 10400 के चालान कर चालनी कार्यवाही की गई एवं फुटपाथ पर फड़/ठेलों को फुटपाथ पर बनायी गयी लाल पट्टी के पीछे फुटपाथ पर फड़ लगाने को कहा गया जिससे कि सड़क पर ट्रैफिक का आवागमन नियमित रूप से संचालित होता रहे। साथ ही नगर के व्यवसायियों को यह भी निर्देश दिए गए कि अपने आस पास साफ सफाई रखे कूड़ा न फैलाएं।

उक्त अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद टनकपुर के विनोद चन्द्र बिष्ट, बसन्त राज चन्द, अनुराधा यादव, प्रिया बिष्ट, शकुन सक्सेना , प्रमोद प्रकाश, प्रकाश नेगी, राम रतन, विशाल बाबू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

You missed