×

नैनीताल व आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है।

नैनीताल व आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है।

*मेरो पहाड़*
नैनीताल = आग इतनी तेज है कि दोनों विभागों के अलावा आर्मी के जवान भी इसपर काबू पाने के लिए जुट गए हैं। मुख्यमंत्री और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच गहन मंत्रणा के बाद निर्णय लिया गया कि आग पर हवा से काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर की मदद ली जाए। लिहाज,शुक्रवार शाम एक एम.आई.17 हैलीकॉप्टर नैनीताल पहुंचा। शनिवार सवेरे हवा और पानी की व्यवस्था देखने के बाद लगभग 7 बजे हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से बकेट(बाल्टी)में पानी भरा और मिशन पर निकल गया यह भी पढ़ें जाने माने रिजॉर्ट पर छापा, 5 घंटे की कार्रवाई में दो करोड़ की अघोषित संपत्ति पकड़ी नैनीताल से लगे पाइंस, भूमियाधार, ज्युलिकोट, नारायणनगर, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि के जंगल इनदिनों बुरी तरह से धधक रहे हैं। इस वर्ष बरसात नहीं के बराबर होने के कारण सूखे जंगल जगह जगह जल रहे हैं, जिसपर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और वन विभाग ने पूरा जोर लगा दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार रूप देने में को लेकर अब ग्रामीण भी उतरे मैदान में ।टनकपुर छीनी गोठ के ग्रामीणों ने आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प ।

Next post

आज मनाया गया सरकारी विद्यालयो में बैग लेस डे ।