×

हर घर नल योजना के मानकों में गड़बड़ झाला। 2फिट के स्थान पर आधे से कम में ही बिछाई जा रही पेयजल लाइन कही भ्र्ष्टाचार की गंध तो नही ?

हर घर नल योजना के मानकों में गड़बड़ झाला। 2फिट के स्थान पर आधे से कम में ही बिछाई जा रही पेयजल लाइन कही भ्र्ष्टाचार की गंध तो नही ?

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले के टनकपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा छिनी गोठ तल्ली में हर घर नल हर घर जल योजना के मानकों में हो रहा गड़बड़ झाला । 2 फिट गहराई की जगह आधे में यानि कि 1फिट में ही पेयजल लाइन के पाइप बिछाएं जा रहे है । जो भविष्य में पेयजल लाइन के टूटफूट का कारण तो बनेगा ही साथ ही भ्र्ष्टाचार का भी संकेत बन रहा है । जब मेरो पहाड़ की टीम वहां कवरेज करने गई तो देखने को मिला कि ठेकेदार द्वारा वहाँ मानक के अनुरूप 2फिट गहराई के स्थान पर पेयजल लाइन का पाइप मात्र 1फिट में ही डाल दिया जा रहा था । साथ ही कार्यदायी संस्था का ठेकेदार बेखोफ कार्य को अंजाम दे रहा था । जिसके वीडियो व फुटेज एकत्र करने के बाद सम्बंधित संस्था के जूनियर इंजीनियर से इस सम्बंध में उनका जबाब जाना तो उन्होंने बताया इस सम्बंध में वे खुद इस स्थान का निरीक्षण करेंगे ।अगर मानक के अनुरूप कार्य नही होने पर कार्यवाही की जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement