×

राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गढ़कोटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन देते हुए लोहाघाट डिपो में नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है

राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गढ़कोटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन देते हुए लोहाघाट डिपो में नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है

 

*मेरो पहाड़*
चंपावत/लोहाघाट – परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो की बसें जगह-जगह खराब होने के कारण उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को संबोधित ज्ञापन देते हुए लोहाघाट डिपो को नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है.राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने अपने मांग पत्र में कहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो में संचालित
बसे अत्यंत पुरानी होने के कारण अपने किलोमीटर से ज्यादा चलने के साथ-साथ वर्तमान में उनके मरम्मत हेतु उपयोग होने वाले उपकरणों की रोडवेज में उपलब्धता न होने के कारण समय-समय पर यात्रा के दौरान जगह-जगह खड़ी हो जा रही है जिससे यात्रियों को फजियत हो रही है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.गड़कोटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन किया है कि परिवहन निगम लोहाघाट डिपों को नई बसें उपलब्ध कराते हुए अपनी समय सीमा पार कर चुकी बसों को चलन से बाहर करना जनहित में होगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

प्रशासन व पत्रकार एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन । पुलिस अधीक्षक ने कहा समन्वय के साथ युवाओं को नशे के प्रति जागरूकता का संदेश पहुचाँना है मैच का उद्देश्य ।

Next post

लोहाघाट पार्टी विकासखंड का तपनीपाल क्षेत्र तीन माह से पानी की किल्लत से जूझ रहा है