×

टनकपुर पूर्णागिरि मेले में जा रही टैक्सी वाहन पलटने से नौ लोग घायल हुए है।

टनकपुर पूर्णागिरि मेले में जा रही टैक्सी वाहन पलटने से नौ लोग घायल हुए है।

 

*मेरो पहाड़*
चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन रास्ते में पलट गया। हादसे में जीप सवार नौ श्रद्धालु घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जीप में 18 लोग सवार थे। जीप ओवरटेक करते वक्त बस से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह जीप से बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को उप जिला चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर आफताब अंसारी अपनी कार से इलाज के लिए चिकित्सालय ले गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जीप में कासगंज, इटा यूपी निवासी एक ही परिवार के 18 लोग सवार थे। इसमें से नौ घायल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

टनकपुर पूर्णागिरि मेले में गुमशुदा हुए बालक को पुलिस प्रशासन ने परिजनों से मिलाया परिजनों ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की और आभार प्रकट किया।

Next post

मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेला प्रारम्भ । जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने किया मेले का शुभारम्भ ।