×

50 हजार की रिश्वत लेते लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता।

50 हजार की रिश्वत लेते लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता।

 

मेरो पहाड़

विजिलेंस नैनीताल के हाथ लगी बड़ी कामयाबी लघु सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया । बुधवार 22 मई को लघु सिंचाई विभाग खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को ठेकेदार से 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय देहरादून धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया शिकायतकर्ता ने 20 मई को एक शिकायती पत्र विजिलेंस कार्यालय सेक्टर हल्द्वानी में दिया था कि वह डी श्रेणी का ठेकेदार है उसके द्वारा विकासखंड कोटा बाग के ग्राम सेलसी या में लघु सिंचाई खंड नैनीताल की योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 /24 में लगभग 450 मीटर के 10 लाख रुपए की लागत की गूल के निर्माण कार्य का ठेका लिया था निर्माण कार्य पूरा होने पर लघु सिंचाई खंड द्वारा दो किस्तों में किए गए भुगतान 9लाख 50 हजार रूपए जो जीएसटी काटकर ₹8लाख होता है भुगतान करने की एवज में विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल द्वारा उक्त 8 लाख का 20% के रूप में 1लाख 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी जबकि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहता था
एसएसपी गुंज्याल ने बताया इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच की गई जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुधवार 22 मई को कृष्ण सिंह कन्याल अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग खंड नैनीताल को सीजन रिजार्ट कालाढूंगी परिसर से शिकायतकर्ता से ₹50000 की रिश्वत लेते हुए और रंगे हाथ गिरफ्तार किया है एसएसपी गुंज्याल ने बताया अभियुक्त से पूछताछ जारी है अभियुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है वही निदेशक सतर्कता डॉ बी मुरुगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की है निदेशक सतर्कता डॉ बी मुरुगेशन ने अपील करते हुए कहा अगर कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592 300 पर कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शारदा बैराज गेट से शारदा घाट तक एनएचपीसी द्वारा बनाई जाएगी सड़क।

Next post

बनबसा स्थित हुड्डी नदी के किनारे मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला।