×

बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई महिला से गहने लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 100 सीसी टीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई महिला से गहने लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 100 सीसी टीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

खबरे शेयर करे :

 

 

*मेरो पहाड़*
चंपावत/बनबसा – बनबस पुलिस को दो शातिरअपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है 27अप्रैल 2024 को बनबसा निवासी रुक्मिणी देवी ने बनबसा थाने में तहरीर देते हुए बताया अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनके सोने के गहने धोखा धड़ी कर लूट लिए तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 ,392 के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया वहीं एसपी चंपावत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियो की तलाश शुरू की आरोपियो की तलाश में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा टावर डंप द्वारा अवलोकन कर सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को घटना में प्रयुक्त कार टाटा नेक्शन के साथ रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपियों में मोहन सिंह निवासी खंडवा मध्य प्रदेश व धर्मासोलंकी उर्फ बुच्चा निवासी रोहिणी (दिल्ली) को पीली धातु की अंगूठी के साथ गिरफ्तार किया है तथा दो आरोपी सुभाष व रोहित निवासी दिल्ली फरार है पुलिस जिनकी तलाश कर रही है पूछताछ में आरोपियों ने महिला से जेवरों की लूट करना स्वीकार किया है वही धर्मा सोलंकी उर्फ बुच्चा मे राजस्थान, दिल्ली ,महाराष्ट्र में सम्मोहन कर लूट करने के कई मामले दर्ज हैं जो कि सातिर अपराधी है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है पुलिस टीम में लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष बनबसा ,एसआई मनीष खत्री प्रभारी एसओजी ,हेड कांस्टेबल मतलूब खान ,कांस्टेबल उमेश राज ,कांस्टेबल सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा ,कांस्टेबल ललित चौधरी, व कांस्टेबल जगदीश कन्याल तथा सर्विलांस टीम में एसआई संजय सिंह धोनी ,कांस्टेबल विनोद जोशी शामिल रहे


खबरे शेयर करे :
Previous post

टनकपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Next post

प्रशासन व पत्रकार एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन । पुलिस अधीक्षक ने कहा समन्वय के साथ युवाओं को नशे के प्रति जागरूकता का संदेश पहुचाँना है मैच का उद्देश्य ।