बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई बाइक चोरी करने वाले अभियुक्त को पकड़ लिया गया है।





*मेरो पहाड़*
चंपावत/बनबसा। बनबसा में एनएचपीसी के प्रशासनिक भवन के प्रांगण से अप्रैल में बाइक चोरी करने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर पहले से ही कई थानों में 12 मुकदमें दर्ज हैं। इस साल पांच अप्रैल को फागपुर बनबसा के अनोखे लाल की बाइक (यूके 03/8584) चोरी हो गई थी। बनबसा थाने में सात अप्रैल को चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। चोरी का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और अन्य आधार पर बाइक चोर को दबोच लिया। आरोपी विनीत (30) निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना बिलसंडा पीलीभीत को चोरी की गई बाइक संग चंपावत ऊधमसिंह नगर जिले के बॉर्डर पर जगबूढ़ा पुल से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल ऊधमसिंह नगर जिले के बकुलिया खटीमा में रहने वाले आरोपी के खिलाफ पहले से ही खटीमा, टनकपुर, हल्द्वानी में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आरोपी को पकडने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय धौनी, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, अनिल कुमार, दिलीप कुमार शामिल थे।






