×

बाराही धाम मन्दिर परिसर का सैफ्टीक टैंक ओवर फ्लो होने से घरों में घुसा सीवर का गंदा पानी । केएमबीएन के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश ।

बाराही धाम मन्दिर परिसर का सैफ्टीक टैंक ओवर फ्लो होने से घरों में घुसा सीवर का गंदा पानी । केएमबीएन के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश ।

 

*मेरो पहाड़*

देवीधुरा (चम्पावत) – बाराही धाम देवीधुरा परिसर में शौचालय का सैफ्टिक टैंक ओवरफ्लो होने के कारण उसका गंदा पानी घरों में घुसने के साथ यहां गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है । जिस कारण स्थानीय लोगों का केएमबीएन के खिलाफ आक्रोश बना हुवा है । मंदिर कमेटी के बिशन सिंह चम्याल एवं हयात सिंह बिष्ट के अनुसार पर्यटन विभाग द्वारा केएमबीएन को नया सेप्टिक टैंक बनाने का ठेका दिया गया था ।जिसमे लगभग 5 लाख व्यय होना था । जिसमें विभाग द्वारा एक ही टैंक में बाथरूम व शौचालय के पानी का निकास किए जाने से वह ओवरफ्लो हो गया है । जबकि बाथरूम व शौचालय की अलग-अलग निकासी की व्यवस्था जानी चाहिए थी । विभाग द्वारा पाइपों को दबाने के बजाय उन्हें ओवरहेड छोड़ा गया है । केएमबीएन की इस लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश प्राप्त है । उधर केएमबीएन के अवर अभियंता श्री शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को स्वयं बाराही धाम जाकर समस्या का समाधान करेंगे ।इधर इस मुद्दे को लेकर मंदिर कमेटी उक्त कार्यों की जांच की मांग को लेकर शीघ्र ही डीएम से मिलने चम्पावत जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से बनबसा चन्द फार्म में बृहद बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन । मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने बृक्षारोपण कर स्थानीय लोगों की सुनी समस्या ।

Next post

सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित बृहद पौधरोपण कार्यक्रम में गीता धामी ने किया प्रतिभाग । कहा जनभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाया जा सकता है ।