×

चम्पावत पुलिस ने चार लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन साइबर ठगो को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार।

चम्पावत पुलिस ने चार लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन साइबर ठगो को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत पुलिस ने लोहाघाट क्षेत्र से लगभग 04 लाख रू0 की ऑनलाइन ठगी करने वाले 03 साईबर ठगो को छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर थाना लोहाघाट क्षेत्र से अज्ञात साइबर ठगो द्वारा 03 व्यक्ति से 3,98,798/रू0 की ऑनलाइन ठगी की गई थी जिस सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गयी। विवेचना के आधार पर अभियुक्तो का छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश राज्य में होना प्रकाश में आया । एसपी के निर्देश पर ऑनलाइन ठगी के मामलो में प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जिले सेअ0उ0नि0 नरेश कुमार, थाना लोहाघाट के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश राज्य भेजा गया । पुलिस टीम द्वारा छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में जाकर सुरागरसी पतारसी करते हुए ऑनलाईन ठगी करने वाले 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए नोटिस तामील कराया गया तथा घटना के समय प्रयोग किये गये मोबाईलो को जब्त किया गया। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया मामले मे अभियुक्त आयुष सेन पुत्र दीपक सेन, निवासी मध्य प्रदेश को 1,49,998/रू0 की ऑनलाईन ठगी ।अनिल सैनी पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश को 68,300/रू0 की ऑनलाईन ठगी तथा ओम प्रकाश डोगरे पुत्र कृपाराम डोगरे, निवासी तुमगांव, छत्तीशगढ़ । 1,80,500/रू0 की ऑनलाईन ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर नोटिस तामील कराए गए पुलिस टीम-मे अ0उ0नि0 नरेश कुमार, थाना लोहाघाट, हे0कानि0 ध्यान सिंह लोहाघाट,म0उ0नि0 मीनाक्षी नौटियाल, प्रभारी साईबर सैल चम्पावत,-हे0कानि0 सद्दाम हुसैन, साईबर सैल चम्पावत,03-म0कानि0 आशा गोस्वामी, साईबर सैल चम्पावत सामिल रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित बृहद पौधरोपण कार्यक्रम में गीता धामी ने किया प्रतिभा वही बालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

Next post

टनकपुर क्षेत्र की बदहाल हो चुकी विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार किए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिला।