ढाई लाख की ठगी करने वाले आसाम के ठग अनवन मुल्लाह को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।





*मेरो पहाड़*
एसपी चंपावत अजय गणपति का साइबर ठगो के खिलाफ अभियान लगातार जारी है एसपी द्वारा साइबर ठाकुर के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कई साइबर्थक पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं तथा लाखों रुपए की धनराशि लोगों को वापस कराई जा चुकी है एसपी चंपावत के निर्देश पर थाना लोहाघाट क्षेत्र मे अज्ञात साइबर ठग द्वारा एक व्यक्ति से 2,56,500/रू0 (2लाख 56हजार 500 रूपए) की ऑनलाइन ठगी की गई थी जिस सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में FIR NO-64/2023, U/S-420 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया पुलिस विवेचना के दौरान अभियुक्त आसाम राज्य मे होना प्रकाश में आया । ऑनलाइन ठगी के मामलो में प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद से अ0उ0नि0 विनोद कुमार, थाना बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आसाम राज्य भेजा गया । पुलिस टीम द्वारा आसाम में जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सुरागरसी पतारसी करते हुए ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्त अनुवर मुल्लाह को गिरफ्तार करते हुए।पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विनोद कुमार, थाना टनकपुर,कानि0 रविन्द्र वर्मन,टेक्निकल टीम मे म0उ0नि0 मीनाक्षी नौटियाल, प्रभारी साईबर सैल चम्पावत,हे0कानि0 सद्दाम हुसैन, साईबर सैल चम्पावत,म0कानि0 आशा गोस्वामी, साईबर सैल चम्पावत शामिल रहे






