×

70 हज़ार की रिश्वत लेते उधमसिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी गिरफ्तार ।

70 हज़ार की रिश्वत लेते उधमसिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी गिरफ्तार ।

 

*मेरो पहाड़*

 

उधमसिंह नगर – 70 हजार की रिश्वत लेते उधमसिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रस्टाचार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश के बाद मंगलवार को विजिलेंस ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को अपने कार्यालय में वादी से 70 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है विजिलेंस द्वारा की गई अचानक कार्रवाई से आबकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया विजिलेंस टीम का आबकारी अधिकारी के आवास काशीपुर में सर्च अभियान चल रहा है विजिलेंस के द्वारा भ्रष्ट अधिकारी से पूछताछ की जा रही है वही विजिलेंस के द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है मालूम हो विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कई भ्रष्ट अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं

 

वहीं एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने समस्त प्रदेशवासियों से सरकारी अधिकारियों/कर्मचारीयो के द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगे जाने पर टोल फ्री नंबर 1064 में अपनी शिकायत दर्ज करने की अपील की है एसएसपी गुंज्याल ने कहा इस पर विजिलेंस तत्काल कार्यवाही करेगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

जिले में करोड़ों रुपए की लागत से तैयार होंगी विभिन्न परियोजनाएं, । नाबार्ड की बैठक में 15 जुलाई तक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश ।

Next post

चंपावत जिले में 12वीं कक्षा तक सभी विद्यालय 4 जुलाई को रहेंगे बंद।