×

चंपावत: लोहाघाट! बजरंग दल /विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने सड़क में बैठकर किया हनुमान चालीसा पाठ।

चंपावत: लोहाघाट! बजरंग दल /विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने सड़क में बैठकर किया हनुमान चालीसा पाठ।

 

*मेरो पहाड़*

नगर में बढ़ते महिला अपराधों पर जताई चिंता

मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष मोहित पांडे के दिशा निर्देश तथा विहिप नगर अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में लोहाघाट के स्टेशन बाजार में सड़क में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया पाठ के बाद बैठक का आयोजन कर क्षेत्र में लगातार महिलाओं के साथ हो रही वारदातों पर गहरी चिंता जताई गई विहिप जिलाध्यक्ष मोहित पांडे व अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते महिला अपराधों पर चिंता जताते हुए सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा आज लगातार महिलाओं के साथ घटनाएं सामने आ रही जो काफी बड़ा चिंता का विषय है उन्होंने कहा संगठन घटनाओं पर नज़रें बनाए हुए हैं पांडे ने कहा अब हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा समापन अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान रविंद्र सिंह देव, संजय बिष्ट , करन बिष्ट,विजय बिष्ट, निर्मल करायत,अर्पित गोरखा , करन फर्त्याल ,सचिन ढेक,विनोद बगोली पंकज ढेक,निखिल देव, मनीष कुमार ,सागर सिंह ,मनोज सिंह, प्रशांत वर्मा ,राहुल सिंह , सतीश महरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

नंदा सुनंदा महोत्सव का रंगारंग आगाज .महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धजकर व स्कूली बच्चों ने निकाली झाँकी।

Next post

चम्पावत पुलिस अधीक्षक ने खुद संम्भाल मोर्चा देर रात तक कानून व शांति व्यवस्था की निगरानी के साथ ही नशे के विरुद्ध व यातायात नियमों के उल्लंघन की कार्यवाही में ड्यूटी कर्मियों के रहे साथ ।