×

श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ।

श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ।

*मेरो पहाड़*

श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहले श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इससे पहले आज सुबह 9 बजे मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे सीधे मंदिर में दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। दर्शन के पश्चात उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर प्रशंसकों तथा मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार व मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जानकारी दी है कि जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी प्रत्येक यात्रावर्ष पारिवारिक सदस्यों के साथ श्री बदरीनाथ धाम व श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते है। इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए कुल पांच करोड़ दो लाख रूपये की धनराशि का चैक मंदिर समिति को दानस्वरूप भेंट किया है कोरोनाकाल में जब यात्रा न्यूनतम थी तब भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बतौर मंदिर समिति को दान स्वरूप बड़ी मदद की थी।

Advertisement
Advertisement
Previous post

हरिद्वार: अवैध मजार पर प्रशासन का चला बुलडोजर ,बहादराबाद क्षेत्र के राजपुर गांव से हटाई गई मजार।

Next post

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 3.343 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।