×

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डाइट में 21 महिलाएं और बालिकाएं हुई सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डाइट में 21 महिलाएं और बालिकाएं हुई सम्मानित।

*मेरो पहाड़*

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डाइट में 21 महिलाएं और बालिकाएं हुई सम्मानित।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद की 10 उत्कृष्ट शिक्षिकाओं, 6 महिला एसएमसी अध्यक्ष और 4 बालिकाओं को उनके द्वारा शिक्षा जगत के लिए उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को महिलाओं और बालिकाओं हेतु एक प्रेरणाप्रद प्रयास बताया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट और डी ई ओ बेसिक मानसिंह द्वारा भी सम्मानित होने वाली महिलाओं को शुभकामनाये दी। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ कमल गहतोड़ी ने बताया कि इस अवसर पर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांति देवी सार्की और शांभवी मुरारी, शिक्षिकाओं स्वाति टम्टा, ऋचा राय, प्रियंका जोशी, प्रेमा ठाकुर, दीपा पाण्डेय, प्रियंवदा चौहान, खिलावती गोस्वामी, दीपा टम्टा, रूचि पाठक, एसएमसी अध्यक्ष रेखा जोशी कलावती देवी, विमला देवी, कमला देवी और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं निशा रावत, सोनी बोहरा, सौम्या और प्रीति को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त डी एल एड तृतीय सेमेस्टर की समस्त छात्राओं और डाइट महिला स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विवेक पंत द्वारा महिला दिवस पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अरुण तलनिया, शिवराज तड़ागी, मनोज भाकुनी, दीपक सोराडी, नवीन उपाध्याय, योगिता पंत, मंजू मेहता, एवं समस्त डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

ऋषिकेश में इंटरनेशनल योग फेस्टिवल का समापन, उत्तराखंड से दुनिया को गया ‘स्वास्थ्य’ संदे।

Next post

लोहाघाट में प्राइमरी टीचर एशोसिएशन का जिला स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न । केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने दिलाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ।