×

लोहाघाट में प्राइमरी टीचर एशोसिएशन का जिला स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न । केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने दिलाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ। 

लोहाघाट में प्राइमरी टीचर एशोसिएशन का जिला स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न । केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने दिलाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ। 

 *मेरो पहाड़*

 

प्राथमिक शिक्षक संघ चंपावत के त्रैवार्षिक अधिवेशन में पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सरकारी स्कूलों में घटती छात्र – संख्या को भविष्य के लिए चिंता का विषय बताया। सिमटते स्कूलों को बचाने के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के साथ ही शिक्षकों से भी अपनी ओर से योगदान देने की अपील की। हालांकि इस दौरान टम्टा ने सरकारी पाठ्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के पढ़े विद्यार्थी बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं। सरकारी विद्यालयों से पढ़े बच्चे देश-विदेश में परचम लहरा रहे हैं। राज्य मंत्री ने चंपावत प्राथमिक शिक्षक संगठन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

 

नशे की रोकथाम के लिए भी शिक्षित करें गुरुजनः विधायक

 

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शिक्षकों की भूमिका को अहम बताते हुए शिक्षकों से शिक्षा के साथ नशा मुक्ति अभियान चलाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा ने सभी का स्वागत करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने और शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शैक्षिक गोष्ठी में जिला मंत्री बंशीधर थ्वाल, देवी दत्त जोशी ने नई शिक्षा नीति और शैक्षिक गुणवत्ता हेतु विद्यालयों में संसाधनों और मानकानुसार शिक्षकों को आवश्यक बताया। संचालन कैलाश सिंह फर्त्याल ने किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, चंपावत पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, डीईओ मान सिंह, बीईओ घनश्याम भट्ट, दीपक ओली, योगेश मेहता, सुभाष बगौली, राजू गड़कोटी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement