×

रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज, खटीमा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारम्भ।

रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज, खटीमा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारम्भ।

*मेरो पहाड़*

खटीमा – राजकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर खटीमा उधमसिंह नगर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का खण्डशिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया । इस अवसर पर स्वयं सेवी भैया बहनों के द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि द्वारा स्वयंसेवियों को कर्तव्य पालन, चरित्रवान आदर्श प्रस्तुत करना और समाज में सेवा का दायित्व निभाने के लिए अपनी ओजस्वी वाणी से प्रेरणा दी । क कार्यक्रमों का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी विनोद व कार्यक्रम सहयोगी गिरीश जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भैया बहनों के द्वारा स्वागत गीत , लक्ष्य गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाषण प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा द्वारा स्वयंसेवियों को जागरूक मतदाता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार के सभी आचार्य जी व दीदी जी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

बागेश्वर जिले के कपकोट प्राथमिक विद्यालय का अतुलनीय प्रयास विद्यालय के एक साथ 40 बच्चों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन।

Next post

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के प्रयास जारी 50 बैड के सरकारी अस्पताल का निर्माण कार्य हुआ प्रारम्भ ।