×

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टनकपुर में आयोजित दौड़ में हर घर तिरंगा व नशामुक्ति के सन्देश को दौड़े सैकड़ो युवा ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टनकपुर में आयोजित दौड़ में हर घर तिरंगा व नशामुक्ति के सन्देश को दौड़े सैकड़ो युवा ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य एवं जिला खेल विभाग के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान, नशा मुक्ति अभियान और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज सैकड़ो युवाओं ने लगाई दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में क्रॉस कंट्री दौड़ के तीन आयु वर्गों की प्रतियोगिता का कोतवाल टनकपुर चेतन रावत ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस फोड़ में अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान वानिस्का, द्वितीय महक, तृतीय प्रीति, चौथा किरण, पांचवा गुंजन एवं छठा अर्श्या।

अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान हिमांशु, द्वितीय दीपांशु, तृतीय प्रिंस, चौथा अखिल, पांचवां गुंजित एवं छठा मोहित।

सीनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान ललित, द्वितीय आयुष, तृतीय सुंदर, चौथा रवि, पांचवां साहिल एवं छठा नितिन।

सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्रार्थना, द्वितीय रुचिका, तृतीय दीक्षा, चौथा कंचन, पांचवां सांता एवं छठा प्रीति।

विजेताओं को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह पाटनी एवं एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संग्राम सिंह यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी श्री मुकेश शर्मा, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्री ललित मोहन कुँवर, फुटबॉल प्रशिक्षक श्री गौरव खोलिया, श्री पवनेश पाटनी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्री सूरज पांडे, वॉलीबॉल प्रशिक्षक श्रीमती आशा पांडे, श्री रचित वल्दिया, श्रीमती कल्पना आर्या, श्री चंद्र सिंह खोलिया, कराटे प्रशिक्षक श्री विजय रावत, फुटबॉल प्रशिक्षक श्री रन बहादुर मल, श्री हीरा दीपक एवं श्री राकेश सहित अन्य प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


खबरे शेयर करे :
Previous post

भारी बारिश के बीच सुरक्षित प्रसव करा चिकित्सा विभाग ने दिखाई अपनी संकल्पता । जिला प्रशासन का रहा विशेष सहयोग ।

Next post

भारत.नेपाल सीमा के शारदा वन रेंज और एसएसबी द्वारा चलाया गया संयुक्त सुरक्षा एवं संरक्षण अभियान।