राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार की सदस्य श्रीमती मुन्नी देवी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल से शिष्टाचार भेंट की।



*मेरो पहाड़*
बैठक के दौरान वाल्मीकि समाज के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। श्रीमती मुन्नी देवी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने एवं टनकपुर (जिला चंपावत) में वाल्मीकि समाज की धर्मशाला में विभिन्न बर्तन इत्यादि से संबंधित मांग पत्र भी प्रेषित किया।







मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा वाल्मीकि समाज एवं महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा, रोजगार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने और उन्हें लाभान्वित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय (Coordination) स्थापित किया जाएगा।
महिला समूहों को सशक्त बनाने तथा समाज के सभी वर्गों को मिलजुलकर नगर,जनपद और प्रदेश के हित में कार्य करने का आह्वान भी किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, शाखा टनकपुर जिला चंपावत के अध्यक्ष सुरेश कुमार वाल्मीकि भी उपस्थित रहे।


