कामगारों के पंजीकरण के लिए श्रम विभाग चला रहा विशेष अभियान । ई-श्रम पोर्टल पर 25 अगस्त से 5 सितम्बर तक किया जा सकेगा पंजीकरण ।



मेरो पहाड़
श्रम विभाग द्वारा 25 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक प्लेटफार्म कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण का विशेष अभियान चला रहा है इस पहल का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना है, ताकि आपदा, महामारी या आपात स्थिति में उन्हें सरकार से त्वरित सहायता मिल सके।प्लेटफार्म कामगार निम्नलिखित माध्यमों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं:* नजदीकी जन सुविधा केंद्र (CSC) पर जाकर,UMANG ऐप (उमंग ऐप) के माध्यम से मोबाइल फोन स, ई-श्रम पोर्टल (www.eshram.gov.in) पर सीधे लॉगिन कर







*आवश्यक दस्तावेज*
पंजीकरण के लिए निम्न दस्तावेज अनिवार्य हैं:
* आधार नंबर
* बैंक खाते का विवरण
* आधार से लिंक मोबाइल नंबर
* एग्रीगेटर का नाम और मोबाइल नंबर
*ई-श्रम पंजीकरण के लाभ*
जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण करने वाले प्लेटफार्म कामगारों को कई सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होंगे:
* ई-श्रम कार्ड की देशव्यापी मान्यता – यह कार्ड पूरे भारत में मान्य होगा।
* आयुष्मान भारत योजना का लाभ – पंजीकरण के बाद कामगार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठा सकेंगे।
* आपदा में सरकारी सहायता – आपदा, महामारी या कठिन परिस्थितियों में सरकार से सीधे सहायता प्राप्त होगी।
*अधिक जानकारी के लिए*
* टोल-फ्री नंबर : 14434
* आधिकारिक वेबसाइट : www.labour.uk.gov.in (जहाँ ई-श्रम का लिंक www.eshram.gov.in उपलब्ध है)
* स्थानीय कार्यालय : जनपद में स्थित सहायक श्रम आयुक्त या श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये अधिकारी ई-श्रम पोर्टल के लिए जनपद – स्तरीय नोडल अधिकारी भी नामित हैं।
श्रम विभाग ने सभी पात्र प्लेटफार्म कामगारों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएँ और अपना पंजीकरण कराकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ें।


