×

भारत-नेपाल सीमा पर हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज एवं एसएसबी का विशेष संयुक्त अभियान। 

भारत-नेपाल सीमा पर हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज एवं एसएसबी का विशेष संयुक्त अभियान। 

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने और सीमा से सटे वनों के संरक्षण तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज के कार्मिकों और सशस्त्र सीमा बल की टीमों ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया। वन क्षेत्राधिकारी शारदा रेंज सुनील शर्मा द्वारा बताया गया कि इस अभियान का लक्ष्य सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों, लकड़ी और जडीबूटी की तस्करी इत्यादी अपराधों पर अंकुश लगाना है। संयुक्त गश्त के दौरान दोनों विभागों की टीमों ने नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों का गहन निरीक्षण किया। टीमों द्वारा चौकियों और सीमा मार्गों पर विशेष निगरानी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अभियान के अंतर्गत सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गयी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान। होंगे जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम ।

Next post

टनकपुर से शिक्षा क्रांति की गूँज — “जिए पहाड़ निशुल्क पुस्तकालय अभियान” पहुँचा 25 पुस्तकालयों तक, अनिल चौधरी पिंकी बने युवाओं की प्रेरणा।