पुलिस के ट्रैफ़िक वॉलिंटियर्स कर रहे है यातायात व्यवस्था में सहयोग ।






*मेरो पहाड़*
टनकपुर (चम्पावत ) ट्रैफिक वॉलिंटियर योजना के तहत चम्पावत जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए ट्रैफिक वालिंटियर लोगो को यातायात के प्रति जागरूक करने में पुलिस का सहयोग कर रहे है । जिले के टनकपुर में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में व उप निरीक्षक यातायात ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में टनकपुर व बनबसा में गठित ट्रैफिक वॉलिंटियर द्वारा टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत पीलीभीत चुंगी, पिथौरागढ़ चुंगी, टैक्सी स्टैण्ड, बूम व ठूलीगाड़ में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने व यातायत नियमों के प्रति जागरूक किया गया।






