×

नशे के विरुद्ध पुलिस ने 1.362 ग्राम चरस के साथ चरस तस्कर को किया गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध पुलिस ने 1.362 ग्राम चरस के साथ चरस तस्कर को किया गिरफ्तार

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत/लोहाघाट = एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश तथा सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में चंपावत जिले में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति देवभूमि 2025 अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस व एएनटीएफ को एक बड़े चरस तस्कर को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है गुरुवार को  सीओ चंपावत वंदनावर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया बुधवार रात को पुलिस व एएनटीएफ कुमाऊ टीम के द्वारा प्रभारी एसओ थाना लोहाघाट चेतन रावत के नेतृत्व में खेतीखान क्षेत्र से चरस तस्कर मुकेश चंद्र जोशी पुत्र कृष्णानंद जोशी निवासी गरकोट को 1.362 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है,गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है सीओ वंदना वर्मा ने बताया पुलिस का मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है पुलिस टीम में एसएसआई चेतन रावत, एसआई पूरन सिंह, एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद ,हेड कांस्टेबल संजय जोशी, चालक अशोक पुरी तथा एंएनटीएफ टीम मे इंस्पेक्टर पवन स्वरूप , एसआई बिपिन चंद्र जोशी , एसआई जगबीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह ,कांस्टेबल इसरार अहमद ,कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान आदि शामिल है


खबरे शेयर करे :