×

बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुलिस के साथ मुड़भेड़ में हुवा ढेर । साथी अभी भी फरार ।

बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुलिस के साथ मुड़भेड़ में हुवा ढेर । साथी अभी भी फरार ।

*मेरो पहाड़ *

नानकमत्ता (उधमसिंह नगर )- गुरुद्वारा नानकमत्ता के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को गोली मारकर हत्या करने वाला अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को उत्तराखंड एसटीएफ व पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मार गिराया गया है। जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फरार है। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के अनुसार हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में उक्त बदमाश की पुलिस एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मारा गया । जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। डीजी ने बताया कि मारे गए हत्यारे के ऊपर सरकार द्वारा एक लाख का इनाम रखा गया था उन्होंने कहा किप्रदेश में इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही कार के बस्तियां के समीप टिप्पर से भिड़ंत में 5 यात्री घायल दो की हालत गम्भीर ।

Next post

बेतालघाट से टनकपुर आ रही जीप के गहरी खाई में गिरने से 8 नेपाली मजदूरों की मौत 2 घायल ।