×

चंपावत जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय कल रहेंगे बंद।

चंपावत जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय कल रहेंगे बंद।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत – भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 11 सितम्बर को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल 12 सितम्बर गुरुवार को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व अति तीव्र वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।            जिसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत 12 सितंबर गुरुवार को जनपद चंपावत के समस्त शासकीय,आशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

नंदा अष्टमी में अवसर पर झुमाधुरी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब । हजारों की संख्या में श्रद्धालु बने देवी रथों के साक्षी।

Next post

टनकपुर महाविद्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन ।