×

लोहाघाट में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

लोहाघाट में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

खबरे शेयर करे :

लोहाघाट(चम्पावत) आदर्श आचार संहिता MCC के उल्लंघन के तहत अवैध शराब बरामद होने पर 01 अभियुक्त/ गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के तहत थाना लोहाघाट द्वारा एक व्यक्ति अजय सिंह पुत्र देव सिंह निवासी दियारतोली रेगडू उम्र 25 वर्ष जो अपने खाने-पीने की होटल हिटलर मार्केट लोहाघाट में अवैध शराब पिला रहा था के कब्जे से 10 पव्वे देशी मसालेदार पिकनिक मार्का शराब बरामद करने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर FIR no 16/24 धारा 21/60 (1)(क) संयुक्त प्रांत आब0 अधिनियम पंजीकृत किया गया ।


खबरे शेयर करे :